हेलो दोस्तों , कैसे है आप ? आशा करता हूँ कि सब लोग अच्छे और स्वस्थ होंगे | आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया की कुछ मशहूर कंपनियों के logo के छुपे हुए राज़ | क्या आपको पता है बहुत सी कंपनी के logo के बनाने में लाखों करोड़ो रूपए खर्च होते है और बहुत से राज़ भी छुपे होते है |
आइये जानते है दुनिया की मशहूर कंपनी के ब्रांड और उनके logo की कहानी को समझाने का प्रयत्न करते है-
१. Amazon (अमेज़न) – आज के समय में इस कंपनी को दुनिया में कौन नहीं जानता है | अमेज़न डॉट कॉम दुनिया की सबसे मशहूर कंपनियों में से एक है |अमेज़न कंपनी के फाउंडर जेफ्फ बेज़ोस है | जब इस कंपनी की शरुवात अमेरिका से हुई थी तब यह कंपनी बहुत छोटी सी थी | लेकिन आज पूरी दुनिया में इसका नाम है | अगर आप इसके logo को ध्यान से देखेंगे तो बहुत साधारण दिखाई देता है लेकिन इसमें दो छुपे हुए राज़ है| पहला अमेज़न लेटर के नीचे एक येलो कलर की ऐरो खींची हुई है जिसका मतलब है “ग्राहकों की मुस्कराहट” और दूसरा कि ये ऐरो सीधा a से z तक जाता है जिसका मतलब है कि अमेज़न प्लेटफॉर्म में A से Z तक सारे प्रोडक्ट्स बेचती है|
२. Apple (एप्पल)- एप्पल कंपनी कंप्यूटर और मोबाइल गैजेट की दुनिया में बहुत मशहूर है | स्टीव जॉब्स( एप्पल के फाउंडर) चाहते थे कि एप्पल कंपनी का नाम डायरेक्टरी में Atari कॉरपोरेशन से ऊपर आए. जहाँ वह कंपनी में जॉब किया करते थे | एप्पल के logo का डिज़ाइनर का नाम रॉब जनोफ़्फ़ है | इन्होंने यह logo कोड़ियो के भाव में बनाया था और इनसे पूछा गया कि इस logo का ख्याल कहाँ से आया तब उन्होंने बताया कि उन्होंने सेब की पूरी टोकरी लेकर आये और बैठकर उसकी ड्रॉइंग बनाना शुरू कर दिया था | पहले तो पूरा एप्पल बनाया लेकिन मजा नहीं आ रहा था फिर उन्होंने एप्पल की एक बाईट लिया और देख कर कटा हुआ सेब डिज़ाइन दिया | उसी दौरान उन्हें समझ आया कि BITE (काटना) एकदम वैसा ही लगता है जैसा कम्प्यूटर में BYTE होता है |
३. Adidas (एडिडास)– एडिडास कंपनी के स्पोर्ट्स जूते और कपड़े आज के समय में बहुत मशहूर है| क्या आप जानते है की एडिडास और प्यूमा कंपनी के फाउंडर सगे भाई है | पहले दोनों ने मिलकर जूते की कंपनी खोली फिर बाद में दोनों अलग होकर अलग -२ कंपनी बनाई | एडिडास के logo में तीन स्ट्राइप बनी है जो कि पहाड़ की तरह दिखाई देता है जिसमें लोगों को यह पता चले कि खिलाड़ियों को कितना परिश्रम करना पड़ता है | आपको एक और बात बताता हूँ कि एडिडास (ADIDAS) का फूल फॉर्म भी है – All Day I Dream About Sports.
४. Hyundai (हुंडई )– हुंडई कम्पनी ऑटोमोबाइल सेक्टर में बहुत मशहूर है | यह साउथ कोरिया देश की कम्पनी है जोकि आज काफी देश में फैली हुए है | इस कंपनी के logo को देखकर लगता होगा कि साधारण H लैटर लिखा हुआ है लेकिन ऐसा नहीं है अगर आप ध्यान से देखेंगे तो दो लोग आपस में हाथ मिला रहे है जोकि विश्वास और संतुष्टि का प्रतिक है | इसके अलावा सर्किल का मतलब कि पूरी दुनिया में विस्तार है |
५. Baskin Robbins (बस्किन रोब्बिन्स )– बस्किन रोब्बिंस को कुछ लोग तो जानते ही होंगे | यह कम्पनी आइसक्रीम बनाने के लिए प्रसिद्ध है | इसका logo पर ध्यान दे तो BR नीले और गुलाबी रंग में लिखा होता है | जो गुलाबी रंग में BR लिखा है अगर आप ग़ौर से देखेंगे तो एक अंक दिखाई देगा जोकि 31 लिखा है | इसका मतलब बस्किन रोब्बिंस 31 तरह की आइसक्रीम बनाता है |
६. Wikipedia (विकिपीडिया)– काफी लोग जानते ही होंगे विकिपीडिया पूरी दुनिया में पढ़ा जाने वाला सबसे प्रसिद्ध प्लेटफॉर्म है |इसके logo में पूरी पृथ्वी दिखाई गई है | विकिपीडिया के logo में अलग – अलग भाषा में कुछ लिखा होता है अगर आप सभी अक्षर को मिला देंगे तो “विकिपीडिया” लिखा होता है और विकिपीडिया के logo में पूरी दुनिया नहीं दिखाई गए है जिसका मतलब है कि ज्ञान कभी भी पूरा नहीं हो सकता है और हमेशा इसको अपडेट करने की जरुरत पड़ती है |