हैलो दोस्तों , जैसाकि आप लोग जानते है कि आज के ज़माने में इंग्लिश बोलना कितना जरुरी हो गया है | हर जगह लगभग आज इंग्लिश आना बहुत जरुरी हो गया है | अगर आप थोड़ी सी मेहनत करले तो आप भी अच्छी इंग्लिश बोल सकते है इस ऍप्स के थ्रू | हम लोग काफी रिसर्च करने के बाद कुछ टॉप ऍप्स की लिस्ट तैयार की है | आइये जानते है वह कौन से बेस्ट ऍप्स है –
१. केक ऍप्स (Cake app)- यह नाम से बर्थडे वाला केक जैसा लगता है लेकिन ऐसा नहीं है यह १००% फ्री इंग्लिश लर्निंग एप्प है | इसमें कई सारे चीज़ है जैसेकि ऑडियो, वीडियो और टेक्सटुअल फीचर है | इसमें सारे तरीके है इंग्लिश सीखने की | गूगल प्ले स्टोर में ५० + मिलियन से ज्यादा डौन्लोडेड हो चुके है और ४.६ रेटिंग है |
२. इंग्लिश कन्वर्सेशन प्रैक्टिस (English Coversation Practice app)- जैसाकि नाम से ही पता चल रहा है कि इंग्लिश conversation से रिलेटेड है | इसमें कई सारी केटेगरी मिल जाती है अलग – २ कन्वर्सेशन को Improve करने के लिए | जैसेकि आप ट्रिप पर जाते है तो किस टाइप की कन्वर्सेशन होनी चाहिए ट्रिप से रिलेटेड उसमे ऐसे कई सारी चीज़ है | आप उससे सुन सकते हो , बोल सकते हो और प्रक्टिस करने के लिए उसमे क्विज होता है जिससे पता चल सकता है कि आपकी कितनी प्रैक्टिस हुई है |
३. डुओलिंगो एप्प (Duolingo app)- इस एप्प के जरिये सिर्फ आप इंग्लिश ही नहीं दुनिया भर की ३० + से ज्यादा भाषा को सीख सकते है | यह एप्प काफी एडवांस एप्प है इसमें बोलकर , सुनकर और प्रैक्टिस करके आप सीख सकते है | इसमें आप गेम के साथ भी english सीख सकते है | यह अब तक १०० + मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हो चूका है |
४. हिनखोज एप्प (Hinkhoj App)– बहुत बार ऐसा भी होता है की आपके सामने कोई आकर एक्सीलेंट फ़्लूएंट English बोल कर चला जाये और आपको इसका मतलब भी न पता हो | तब ऐसे में आप क्या करेंगे तो इसके लिए बना है हिनखोज एप्प जिसकी मदद से कितनी भी कठिन इंग्लिश शब्द हो यह एप्प आपको तुरंत इसका मतलब बता देगा और आपको बता दे कि यह एप्प भारत की है जोकि आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड क्र सकते है |

५. हेलो इंग्लिश : लर्न इंग्लिश एप्प (Hello App: Learn English App)- इस एप्प में इंग्लिश के अलावा दुनिया भर की २२ भाषाओं को भी सीख सकते है | इसमें भी आपको ऑडियो, वीडियो और टेक्सटुअल फीचर मिल जाते है और प्रैक्टिस करने के लिए न्यूज़ , कन्वर्सेशन , ebook , गेम्स , आर्टिकल्स जैसे इसमें फीचर मिल जाते है | इसमें आप बोल बोल कर आप अपना pronunciation काफी अच्छा कर सकते है |
६. टॉक नाउ : ऑडियो चैट to इंग्लिश (Talk Now: Audio chat to English) – इस एप्लीकेशन के नाम से ही पता चल रहा है कि चैट से सम्बन्धित है | इसमें आपके जैसे कई सारे बाहर के लोग होंगे जिससे आप चैट के माध्यम से अपनी इंग्लिश सुधार सकते है | वैसे इसमें इंग्लिश के अलावा एयर भी भाषाएँ सीख सकते है |
७. हेलो टॉक : चैट,स्पीक एंड लर्न लैंग्वेज फॉर फ्री(Hello Talk:Chat, speak and learn language for free) – जैसेकि नाम से पता चल रहा है कि चैट करो , स्पीक करो एयर सीखो वह भी फ्री में | इस एप्लीकेशन के माध्यम से १० से भी ज्यादा भाषाएँ सीख सकते है | इस एप्लीकेशन के माध्यम से लाइव क्लासेज भी मिल जाती है जिससे आप अच्छे से इंग्लिश की प्रैक्टिस कर सकते है |
८. कम्ब्ली : इंग्लिश टीचर (Cambly: English Teacher) – यह एप्प काफी मशहूर है इसका यूट्यूब में काफी प्रमोशन होता है | इसकी खास बात है कि इसमें आपको काफी पढ़े लिखे लोग मिल जायेंगे जिन्हे आप tutor बना सकते है | जिससे आप अच्छे से इंग्लिश की प्रैक्टिस कर सकते है | यह एप्प आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड क्र सकते है |
दोस्तों यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके बताइयेगा जरूर, धन्यवाद |