हैलो दोस्तों , आइये जानते है कि Immunity बढ़ाने के लिए हमे क्या करना चाहिए जिससे कि हमारी इम्युनिटी अच्छी हो जाए |
हम अपने पहले तरीकों के बढ़ने से पहले एक चीज़ समझनी होगी, हम अक्सर सोचते है कि मुझे कोई आसान सा टॉनिक देदो , काढ़ा देदो या दवाई देदो जिससे मेरी इम्युनिटी बढ़ जाये | लेकिन हम अपनी आदते नहीं बदलेंगे , अपने पराठे तो नहीं छोड़ेंगे | लेकिन हम आपको बताना चाहेँगे कि ऐसा नहीं हो सकता है जब तक हम अपनी आदते नहीं बदलेंगे जिससे हमारी Immunity छीन रहे है तब तक हम कोई टॉनिक लेकर इम्युनिटी कैसे बढ़ा सकते है | तो चलिए हम अपने पहले तरीके पर आते है |

१. इम्युनिटी बढ़ाने का पहला तरीका : उपवास –
एक चीज़ जो दुनिया भर में कर रहे है Immunity बढ़ाने के लिए वह है उपवास यानि fasting | उपवास सबसे अच्छी दवा माना जाता है | यहाँ तक सइंस भी यही कह रहा है और कई रिसर्चो ने भी दावा किया है कि उपवास करने या रखने से शरीर की इम्युनिटी अच्छी होती है | अब आप फास्टिंग के नाम सुनकर डर मत जाना , fasting करने का एक बहुत आसान तरीका है | सिम्पली आप अपना भोजन शाम को 6:00 बजे खा लीजिये | फिर शाम 6:00 बजे से लेकर सुबह 10:00 बजे तक कुछ ना खाये तो हर रोज 16 घंटे के लिए आपकी शरीर फास्टिंग स्टेज में होगी | अब आइये समझते है कि फास्टिंग करने से इम्युनिटी कैसे बढ़ती है | आपके अंदर एक शक्ति या सैनिक बैठा है जोकि कीटाणु से लड़ता है | इसके दो जरुरी काम है पहला – खाने को पचाने का काम और दूसरा शरीर को साफ़ करने और कीटाणु को मारने का काम | हम लोग क्या करते है सुबह से लेकर रात तक कुछ न कुछ खाते रहते है | पहले वाली खाना पचा ही नहीं की हम लोग ऊपर से खाना और खा लेते है | खाने के बीच में भी पेट को खाली नहीं छोड़ते , चिप्स या चॉकलेट खाते रहते है | जब हम हमेशा खाते रहते है दिन के 24 घंटे, हफ्तों के सातों दिन | हमारा सैनिक पचाता ही रहता है और उसको शरीर को अंदर से साफ़ करने का समय ही नहीं मिलता | अगर आप चाहते है कि आपका सैनिक शरीर को अंदर को साफ़ करे तो आपको समय -२ पर पचाने का ब्रेक देना होगा | जब आपका खाना शाम को 6:00 बजे के बाद खाना बंद कर देंगे तब क्या होगा, यदि आपका रात्रि भोजन हल्का है तो तो आपका सैनिक पचाने को 5 – 6 घंटे का समय लेगा और जैसे ही पचना खत्म होगा फिर वह बाकी के 10 घंटे शरीर को साफ़ करने में लगाएगा , उस दौरान जो भी शरीर में गन्दगी इकट्ठा हुआ है उसको बहार निकलेगा और अगर कोई कीटाणु आये है तो उनको भी मारके बहार निकलेगा | और हाँ एक बात ध्यान रखियेगा जितना अच्छे से अंदर की शरीर साफ़ होगा उतना ही अच्छा आपका इम्युनिटी होगा | शाम के 6:00 बजे के बाद चाहे तो आप पानी ले सकते है | सुबह 10:00 बजे से पहले आप वेजिटेबल जूस ले सकते है | और हाँ एक चीज़ धयान रखियेगा कि आपके fasting के समय यानि सुबह 10:00 बजे से पहले चाय, कॉफ़ी , फ्रूट जूस और सूप नहीं पी सकते है | आपको लगेगा कि इतना करने से आपकी Immunity बढ़ जायगी, हाँ , fasting आसान और शक्तिशाली है |

२. इम्युनिटी बढ़ाने का दूसरा तरीका : नाश्ते में सिर्फ फल खाए –
जब आप सुबह 10:00 बजे के बाद फ़ास्ट तोड़ते है तो आप अपना मनपसंद फल खाए | सबसे अच्छा है कि आप एक समय में एक टाइप का फल खाये लेकिन उस समय ब्रेड , पराठा , इडली , डोसा , पोहा , सैंडविच , चिवड़ा , चीला , रोटी , उपमा , चाय, कॉफ़ी यह सब बिलकुल नहीं खाना – पीना चाहिए | सिर्फ ताज़े फल खाने है | फलों को पचाना बहुत आसान होता है उसको सिर्फ तीन घंटे लगते है और आपको पता है अनाज को पचाने में करीब 18 घंटे का समय लगता है | इसलिए जब नाश्ते में अनाज की जगह फल खाएँगे ताकि वह जल्द ही पच जाये और उसके बाद वह शरीर को साफ़ करने में लग जायगा | फल वैसे भी एक शुद्धिकारक भोजन है | यह शरीर में जाकर चिपकते नहीं है | बल्कि जो गन्दगी जमी है उसको भी निकल देता है |

३. इम्युनिटी बढ़ाने का तीसरा तरीका : दिन में सिर्फ एक बार अनाज खाये –
दिन में आप सिर्फ एक ही बार अनाज वाला खाना खाये | तो आपका इस प्रकार डाइट प्लान होगा – सुबह 8 :00 बजे सब्जी(खीरा, नारियल, करेला ) का जूस , फिर सुबह 10:00 बजे नाश्ते में आप अपना मनपसंद कोई एक फल लेले , फिर लंच( 1 :00 बजे ) में कोई भी अनाज और चार गुना ज्यादा सब्ज़ी के साथ खा सकते है | फिर रात्रि भोजन शाम 6:00 बजे से पहले सलाद या सूप खाये , अनाज नहीं खाना है |
यह तरीका आप एक बार जरूर घर पर करे | कम से कम एक से दो हफ्ता करके देखिएगा आपको अंदर से काफी अलग सा महसूस होगा , फ्रेश और चुस्त सा लगेगा | नींद भी अच्छे से आएगी और मोटे लोग पतले होने लगेंगे और आखरी बात इससे आपकी Immunity बहुत अच्छी रहेगी |

दोस्तों यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके बताइयेगा जरूर, धन्यवाद |