हमारा अगला टॉपिक अंग्रेजी ग्रामर में “Singular and Plural” होगा | “Singular” का मतलब “one ” और “Plural” का मतलब “many” होता है | इसमें हम कुछ ऐसा टॉपिक्स कवर करेंगे जिससे आपके लिए सिंगुलर और प्लुरल का टॉपिक बहुत सरल हो जाएगा, बस कुछ रूल्स का ध्यान रखना होगा |
1) Singular to Plural – add “s”
कुछ नाउन ऐसा होता है जिसमे हम “s” को जोड़कर (ऐड) सिंगुलर से प्लुरल बनाते है | चलिए कुछ उदाहरण से समझते है|
सिंगुलर – प्लुरल
Examples: dog – dogs.
pencil – pencils
banana – bananas
kid – kids
apple – apples
स्पष्टीकरण: इन सब सिंगुलर नाउन में “s” ऐड करके हमने उसको प्लुरल नाउन बना दिया है |
2) Singular to Plural – add “ies”
किसी भी सिंगुलर नाउन के वर्ड में अगर आखिरी अक्षर “y” से समाप्त होता है तो हम “y” से बदल कर देते है “ies” ऐड करके |
उदाहरण से समझते है –
सिंगुलर – प्लुरल
Examples: baby – babies
family – families
story – stories
cherry – cherries
lady – ladies
स्पष्टीकरण: अगर आपने ध्यान दिया होगा तो सिंगुलर नाउन जो “y” से समाप्त हो रहा है उसको हम “ies” ऐड करके बदल देते है |
3) Singular to Plural – add “es”
किसी भी सिंगुलर नाउन के वर्ड में अगर आखिरी अक्षर “ch” , “s” , “sh” , “x”, “z” से समाप्त होता है तो हम “ch” , “s” , “sh” , “x”, “z” को बदल देते है “es” ऐड करके |
उदाहरण से समझते है
सिंगुलर – प्लुरल
Examples: lunch – lunches
mess – messes
flash – flashes
box – boxes
buzz – buzzes
स्पष्टीकरण: अगर अपने ध्यान दिया होगा तो सिंगुलर नाउन जो “ch” , “s” , “sh” , “x”, “z” से समाप्त हो रहा है उसको हम “es” ऐड करके ररिप्लेस के देते है |
4) Singular to Plural – add “ves”
किसी भी सिंगुलर नाउन के वर्ड में अगर लास्ट लेटर “f” या “fe” से एन्ड होता है तो हम “ves” को रिप्लेस कर देते है “ves” ऐड करके |
उदाहरण से समझ लेते है –
सिंगुलर – प्लुरल
Examples: wolf – wolves
shelf – shelves
leaf – leaves
wife – wives
knife – knives
स्पष्टीकरण: अगर आपने ध्यान दिया होगा तो सिंगुलर नाउन में जो “f” और “fe” से एन्ड हो रहा है उसको हम “ves” ऐड करके रिप्लेस कर देते है |
- नोट – हमने जो अभी चार प्रकार के जो सिंगुलर एंड प्लुरल पढ़ा है उसको हम “ रेगुलर नाउन” बोलते है |
अब हम समझेंगे कुछ ऐसा सिंगुलर और प्लुरल वर्ड्स जिन्हे हम “इर्रेगुलर नाउन”(IRREGULAR NOUN) बोलते है |
सिंगुलर – प्लुरल
Examples : person – people
mouse – mice
cactus – cacti
man – men
ox – oxen
tooth – teeth
foot – feet
child – children
sheep – sheep